For Any Query About Software
Call: +91-9773650380(Anil)

All Articles

Read Articles in English
futurepoint-articles

प्रेम की जीत

मानव हृदय संवेदनशील है जिसकी पुकार सदा सर्वदा आनंद के लिए होती है। मन की कोमल भावनाओं से जुड़े विषय किसे अच्छे नहीं लगते। संसार में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो हृदय में उत्पन्न होने वाली इच्छाओं, आकांक्षाओं, संवेदनाओं व भावनाओं को सर्वाधिक महत्व देते हैं। इन कोमल भावनाओं में सर्वाधिक प्रबल भावना ‘‘प्रेम’’ की होती है। वास्तव में ही प्रेम हो जाने पर अन्य सभी कुछ छोटा लगने लगता है। ऐसा ही हुआ साशा के साथ जो शाही खानदान जैसी रईसी में जीने वाले संपन्न परिवार में जन्म लेकर भी एक साधारण परिवार में जन्मे युवक को अपना दिल दे बैठी और उसने यह ठान लिया कि वह उसी की होकर रहेगी चाहे उसे किसी भी हाल में क्यों न रहना पड़े और उसने अपने दृढ़ निश्चय व संकल्प शक्ति से अपने प्रेम को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। कहानी इसलिए दिलचस्प है क्योंकि इस कहानी की नायिका ने प्रेम की खातिर राजकुमारी जैसे ठाट-बाट को त्याग दिया।

futurepoint-articles

प्रेम विवाह: ज्योतिषीय समीक्षा

ज्योतिष शास्त्र प्रथम दृष्टि में व्यक्तियों के स्वभाव व व्यक्तित्व का सटीक दिग्दर्शन करता है। राशि चक्र की बारह राशियां क्रमशः अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल तत्व दर्शाती हैं। ‘अग्नि तत्व’ (मेष, सिंह और धनु राशि) वाले उत्साही, स्वतंत्र विचार और ऊर्जावान होते हैं। ‘पृथ्वी तत्व’ के व्यक्ति स्थिर विचारवान होते हैं। ‘वायु तत्व’ (मिथुन, तुला और कुंभ राशि) वाले सौम्य, मिलनसार और भावुक होते हैं। ‘जल तत्व’ ( कर्क, वृश्चिक और मीन राशि) वाले कोमल हृदय, विचार बदलने वाले, रसिक स्वभाव और सात्विक होते हैं।

futurepoint-articles

पर्व व्रत प्रश्नोत्तरी

हमारे धर्मशास्त्रों में व्रत किसको कैसे करना चाहिए, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। किसी पर्व पर व्रत का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि उस दिन व्रत करने से कई गुणा फल प्राप्त होते हैं। हर व्रत का विशेष लाभ होता है व कष्टों से छुटकारा मिलता है। धर्मशास्त्र क्या कहते हैं, आइए जानें:- पर्व किसे कहते हं : देवताओं के आविर्भाव, अवतार तथा किसी विशेष धार्मिक घटना से सम्बद्ध तिथियां एवं सूर्य संक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा, अमावस्या आदि तिथियां को पर्व कहते हैं। धर्मशास्त्रकारों द्वारा पर्वकाल में व्रत, दान, जप, यज्ञ, स्नानादि का विशेष महत्व बताया गया है।

futurepoint-articles

परवेज मुशर्रफ के सितारे गर्दिश में

झूठ फरेब के लिए कुख्यात पाकिस्तान के सैनिक तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ साहब की कुंडली काफी दिलचस्प है। कभी जन्मकुंडली में बैठे ग्रह उन्हें अपने देश के सर्वोत्तम पद पर आसीन कर देते हैं तो कभी उन्हें अपने ही देश में स्वयं को बचाने के लिए भागना पड़ता है। आने वाला समय उनके लिए कैसा रहेगा इस संबंध में हम डालते हैं एक नजर उनके जीवन में हुई घटनाओं एवं कुंडली में स्थित ग्रहों पर।