
आप और जीवन में आपकी भूमिका
हमेशा से ही नारी इस समाज का अहम हिस्सा है।
यही वजह है कि समाज के निर्माण में नारी का विशेष
स्थान रहा है। एक समय था जब नारी को पूजा जाता
था, उन्हें देवी का दर्जा दिया जाता था। उसे पुरुषों
के समान ही माना जाता था, परंतु समय के साथ
स्थिति बदली और उसे स्त्री की तरह घर-परिवार,
बच्चों की देखभाल करने के साथ-साथ पुरूषों के
कंधे से कंधा मिलाते हुए बाहर जाकर काम-काज
भी करने पड़े। आज के दौर में महिलाएं शिक्षा,
पत्रकारिता, कानून, चिकित्सा या इंजीनियरिंग के
क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही हैं। पुलिस और
सेना में भी वे जिम्मेदारी निभा रही हैं। नारी अपने
जीवन में 3 अहम भूमिकाएं निभा रही हैं। वह कभी
एक अच्छी बहन, बेटी, मित्र, एक अच्छी पत्नी और
एक अच्छी मां होती है। ये तीनों भूमिकाएं वे जीवन
के अलग-अलग हिस्सों में निभाती है। एक मित्र,
पत्नी और एक मां सभी रूपों में इनसे बहुत कुछ
उम्मीदें परिवार करता है। आज हम आपको इस
आलेख के माध्यम से यह बताने जा रहे हैं कि अपनी
राशि के अनुसार आप अपनी सभी भूमिकाओं को
निभाते समय किस प्रकार का व्यवहार करती हैं।
जीवन में अपने तीन महत्वपूर्ण रोल निभाते समय
आप किस रोल को बखूबी निभाने में सफल रहती
हैं और किस रोल में आप कुछ चूक जाती हैं । यह
लेख आपको आपसे मिलाने का हमारा एक प्रयास
है-
तन्वी बंसल | 15-Jul-2017
 Views: 6371