All Articles

Read Articles in English
futurepoint-articles

अंकों की उत्पत्ति

अंक या संख्या का शब्द एवं क्रिया से घनिष्ठ संबंध है। (0) शून्य निराकार ब्रह्म या अनन्त का प्रतीक है। शून्य से सृष्टि की उत्पत्ति हुई है एवं शून्य में ही सब कुछ विलीन हो जाता है। यह शून्य सूक्ष्म से सूक्ष्मतर एवं बृहद से बृहदाकार है। हम जब भी अपनी दृष्टि चारों ओर घुमाएंगे तो हमें सब कुछ गोल ही गोल दिखाई देता है। यह गोल ही विष्व है। आकाष, पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि सभी कुछ गोलाकार है।

futurepoint-articles

एक थी सुनंदा.... अनबुझी, अनकही, अनजानी

3 वर्ष पहले ही सुनंदा की तीसरी शादी शशि थरूर के साथ हुई थी। शशि थरूर की भी यह तीसरी शादी थी। मौत से एक सप्ताह पूर्व से ही ये दंपत्ति मीडिया में एक अन्य पाकिस्तानी महिला जर्नलिस्ट मेहर तरार के कारण सुर्खियों में छाई हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि मेहर तरार सुनंदा के पति शशि थरूर पर डोरे डाल रही थी और शशि तथा मेहर के बीच अंदर ही अंदर कुछ पक रहा था। दोनों के बीच ट्विटर पर प्रेम प्रलाप की खबरें आ र.ही थीं जिसके कारण सुनंदा काफी आहत थीं। ईश्वर जाने सच्चाई क्या है, किंतु अंतिम सत्य तो यही है कि इस प्रेम त्रिकोण में सुनंदा की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से तो यह बात सामने आ रही है कि सुनंदा की मौत एंटी डिप्रेशन की दवा के ओवरडोज से हुई।